फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर खुद को अपर मुख्य सचिव बताकर चौकी इंचार्ज से मांगे रुपये, गोरखपुर तबादले की दी घुड़की

Tue, 11 Aug 2020 09:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में एक शातिर ने खुद को अपर मुख्य सचिव बताकर कोहना थाने के गंगा बैराज चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार से रुपये की मांग की। मोबाइल नंबर के आधार पर चौकी इंचार्ज ने साइबर सेल समेत थाने में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


दारोगा सतेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जून को कॉल करने वाले शख्स ने खुद को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी बताकर कहा कि तुुुुुुम्हारी शिकायतें बहुत आ रही हैं। तुमने हाल में ही 60 हजार रुपये की रिश्वत ली है। ट्विटर के जरिये शिकायत मेरे पास आई है।  

तुम्हारा तबादला गोरखपुर किया जा रहा है। तीन माह का वेतन भी काटा जाएगा। अकाउंट का नंबर नोट कराकर वह कहने लगा कि कल्याण कोष में 31 हजार रुपये दान करने से बच बच सकते हो। इस पर संदेह हुआ। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों दी। 

कुछ दिन पहले एसटीएफ ने आगरा के थाना बाह क्षेत्र का मधेपुरा गांव निवासी आरोप विवेक चौधरी और उसके साथी को हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शातिर हरदोई के एक दरोगा समेत प्रदेश भर में पुलिस अधिकारियों से भी रुपये ऐंठ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभुकांत, थाना प्रभारी कोहना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें