फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस को अंदाजा न था शाहीन बाग बन जाएगा चमनगंज, इलाके में तनाव का माहौल

Tue, 11 Feb 2020 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सीएए के विरोध में चमनगंज शाहीन बाग में तब्दील हो जाएगा, इसका अंदाजा पुलिस प्रशासन को जरा भी न था। सुबह जब प्रदर्शनकारियों की संख्या कम थी, तो उन्होंने वार्ता करने के लिए पुलिस से कुछ देर का समय मांगा।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी बात मान ली और देखते ही देखते हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़क पर आ गए। यही वजह है कि बैकफुट पर आई पुलिस अब बातचीत से हल निकालने में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार रात को पार्क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद सुबह भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी डटे रहे। दोपहर तक भीड़ बढ़ने लगी लेकिन पुलिस उनको हटा नहीं सकी।

जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की तो प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे पहले यहां बैठ जाएं, फिर बात करेंगे। ऐसे में फोर्स पीछे हट गया। इसके बाद भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें