फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत का भय दिखाकर महिला से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के मेन चौराहे पर बस के इंतजार में बैठी महिला से बेटे की मौत का भय दिखाकर टप्पेबाज जेवर, नगदी लेे गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सजेती कस्बा की मुन्नी देवी गोगूमऊ में रहने वाले बेटे से मिलकर जा रही थीं। वह गजनेर चौराहे से घाटमपुर जाने के लिए प्रतीक्षालय में सवारी वाहन का इंतजार करने लगीं। उनके पास दो टप्पेबाज पहुंचे। उन्होंने बेटे की जल्द मौत होने की बात कहकर डरा दिया। खतरा टालने के लिए पास में स्थित पीपल के पेड़ के पास पूजा पाठ कराने की सलाह दी। साथ ही पास में कोई जेवरात व नकदी न रखने के लिए कहा। इस पर महिला ने सोने की झुमकी, चांदी की पायल, मोबाइल व 23 रुपये टप्पेबाजों को पकड़ा दिया। टप्पेबाजों ने महिला से आगे चलने की बात कही।
विज्ञापन

महिला पेड़ के पास पहुंची तो टप्पेबाज गायब हो गए। इस पर उसे टप्पेबाजी का एहसास हुआ। दुकानदारों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने छानबीन करने बजाय उसे टेंपो में बैठाकर घाटमपुर के लिए रवाना कर दिया। इंस्पेक्टर गंगा सिंह ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें