फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने वृद्ध की जेब से 5600 रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। अंगदपुर गांव निवासी वृद्ध की जेब से बाइक सवारों ने 5600 रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी रामऔतार रूरा-झींझक रोड से बस से नहर पुल झींझक पहुंच कर रेलवे फाटक की तरफ पैदल जा रहे थे।
पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें फाटक तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया और नीमझाल पुलिया के पास उतार कर चले गए। वृद्ध ने कुर्ते के अंदर पहने बंडी (जेब वाली बनियान) की जेब में हाथ लगाया तो 56 सौ रुपये गायब थे। झींझक चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें