इससे परेशान होकर महिला ने ससुर को घटना बताई, लेकिन वह भी अश्लील हरकतें करने लगा। बुरी नियत से हाथ लगाया और अश्लील बातें की। वहीं, सास और ननद भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। इससे परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। जहां उन्होंने परिजनों से आपबीती बताने के बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ लसूड़िया थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।