फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस की बदसलूकी से आक्रोशित व्यापारियों का प्रदर्शन, थाने के बाहर बैठकर पढ़ी हनुमान चालीसा

Wed, 09 Jan 2019 12:12 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार को पुलिस की बदसलूकी से आक्रोशित व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस की मनमानी से नाराज सैकड़ो व्यापारी फीलखाना थाना क्षेत्र के बाहर धरने पर बैठ हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी ने बताया कि बिरहाना रोड पर एक व्यापारी लोडर से अपना सामान उतार रहा था तभी पुलिस ने मार्ग विरूद्ध होने का आरोप लगाते हुए चालक को हवालात में बंद कर दिया। जबकि चालक के पास गाड़ी के सभी कागजात मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पुलिस की मनमानी से आक्रोशित व्यापारियों ने थाने के बाहर धरना देकर हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया है। इस मामले में व्यापारियों ने पहले पुलिस से चालक को छोड़ने की गुहार लगाई।

4 of 5
डेमो पिक
साथ ही यह भी पूछा कि लोडर चालक को किस जुर्म में हवालात में किया गया है। इस बीच व्यापारियों व पुलिस के बीच झड़प होना शुरू हो गयी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
देखते ही देखते शहर भर के व्यापारी थाने के बाहर जुटने लगे हैं। व्यापारियों का प्रदर्शन जारी है। व्यापारी पुलिस से चालक को हवालात से छोड़ने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें