फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खनन खेल' के तारः सीबीआई के रडार पर उन्नाव का एक सपा नेता और मौरंग कारोबारी 

Tue, 08 Jan 2019 11:37 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
सीबीआई जांच में हमीरपुर व कानपुर के साथ ही उन्नाव से खनन खेल के तार जुड़ रहे हैं। इसमें उन्नाव जिले के एक सपा नेता व दो मौरंग खनन कारोबारी जांच के राडार पर हैं। सीबीआई जांच का दायरा बढने से, करीब डेढ़ साल पहले से शक के दायरे में रहे लोगों की नींद उड़ी है। इनमें जिले के एक तत्कानील सपा विधायक से सीबीआई ने पूछताछ भी की थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
हमीरपुर में अवैध मौरंग खनन में हुए करोड़ों के खेल की जांच कर रही सीबीआई की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। सीबीआई ने खनन सिंडिकेट पर शिकंजा कसने के साथ ही हमीरपुर, कबरई से मौरंग व गिट्टी सप्लाई में शामिल उन्नाव के कुछ कारोबारियों को निशाने पर लिया है। सीबीआई ने करीब डेढ़ साल पहले मौरंग खनन की जांच कर चुकी है। इस दौरान कानपुर के ट्रांसपोर्टरों ने पूछताछ में शहर के छह बड़े मौरंग कारोबारियों व हमीरपुर के खनन पट्टे में साझीदार रहे सपा के एक तत्कालीन विधायक का नाम सामने आया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
इस सपा नेता से सीबीआई ने दिल्ली तलब कर पूछताछ की थी। सीबीआई की जांच में एक बार फिर तेजी आई है। जांच में आईएएस अधिकारी, एमएलसी समेत कई बड़े नाम सामने आने से पूर्व में शक के दायरे में रहे सपा नेता व दो खनन कारोबारियों में अफरा तफरी मची है।
 

4 of 5
डेमो
सूत्रों के मुताबिक सपा नेता दिल्ली तक अपनी पैवरी शुरू कर दी है। उधर सीबीआई आयकर विभाग व बैंक अधिकारियों की मदद से बैंक अकाउंट के लेनदेन का ब्योरा जुटा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
यह था मामला 
करीब डेढ़ साल पहले सीबीआई ने जिला हमीरपुर व कबरई में हुए अवैध खनन की जांच शुरू की थी। इस दौरान सपा नेता जांच के दायरे में आए थे। सपा नेता की हमीरपुर की एक खदान में हिस्सेदारी थी। खदान का पट्टा एक महिला के नाम कराया गया था। मई 2017 में सीबीआई का शिकंजा कसने पर सपा नेता आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते भागकर दिल्ली स्थित सीबीआई के मुख्यालय पहुंचे थे। मामला काफी दिनों तक जिले में चर्चा का विषय बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें