फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को भेजा ई-मेल, ये वजह आई सामने

Sat, 01 Jun 2019 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के व्यापारियों ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री को ई मेल के जरिए एक मांग की है। जीएसटी सॉफ्टवेयर या पोर्टल से इनवायस निकालने की व्यवस्था का प्रांतीय उद्योग व्यापार संगठन ने विरोध जताया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को भेजे ई-मेल में इस व्यवस्था को वापस लेने की मांग की गई है। कहा गया कि यदि इसे लागू किया गया तो सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि इस व्यवस्था से व्यापारियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा, छोटे व्यापारियों के सामने समस्या आएगी।

जीएसटी पोर्टल सही तरीके से वैसे भी काम नहीं करता। सर्वर डाउन रहने की हमेशा समस्या बनी रहती है। सरकार छोटे व्यापारियों को कंप्यूटर या लैपटॉप उपलब्ध कराए। कंप्यूटर ऑपरेटर रखने का खर्च भी व्यापारियों को दे। तब इस व्यवस्था को लागू किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें