फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में सर्विस लेन पर खड़ी हो रहीं बसें व ऑटो, लग रहा जाम

Thu, 23 Jan 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में ओवरब्रिज चौराहा की सर्विस लेन पर फिर से अवैध स्टैंड चलने लगा है। यहां रामादेवी रूट की सीएनजी बसें, ऑटो और ई-रिक्शा खड़े हो रहे हैं। इससे दिन में रुक-रुक कर कई बार जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

सड़क सीमा में वाहन खड़े कर सवारी उतारने व बैठाने पर रोक है। मुख्यमंत्री की ओर से अवैध स्टैंड खत्म कर दिए गए हैं। वाहनों को खड़ा कराने के लिए स्थान चयनित किए गए हैं। इसी क्रम में अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहा पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर बीते साल फरवरी में गांधी नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डा निर्माण शुरू कराया गया। दिसंबर में बस अड्डा बनकर तैयार हो गया। 19 दिसंबर को बस अड्डा संचालित किया गया।
ओवर ब्रिज चौराहा पर ऑटो, बसें व ई-रिक्शा खड़े न हों इसके लिए यहां नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया। बस अड्डा में केवल एक दिन यहां ऑटो खड़े हो सके। जबकि एक सप्ताह में सीएनजी बसें भी सर्विस लेन पर खड़ी होने लगी। लोगों को नये साल से पहले नवीन बस अड्डा की सौगात मिली तो जाम की समस्या दूर होने की आस बंधी थी। मगर अब हालात ये हैं कि सर्विस लेन पर बसें, ऑटो व ई-रिक्शा खड़े हो रहे हैं। इससे ओवर ब्रिज चौराहा के पास भीड़भाड़ से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

नो पार्किंग में ही ऑटो, ई-रिक्शा व बसें खड़ी हो रही हैं। इस अब दिन में कई बार रुक- रुक कर जाम लगने लगा है। लोग पहले की तरह फिर से परेशान होने लगे हैं। वहीं सड़क पर ऑटो चालकों की अराजकता के कारण विवाद की स्थिति बन रही है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि यातायात निरीक्षक से वार्ता की गई है। जल्द ही समाधान किया जाएगा। यातायात निरीक्षक राजपाल ने बताया कि स्टाप कम है। ओवर ब्रिज चौराहा के पास वाहन खड़े होने पर खदेड़ दिए जाते हैं। सुधार न होने पर चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें