फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भतीजे ने पत्नी व बेटे के साथ मिलकर चाचा को पीटा, मौत

Thu, 23 Jan 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। थाना क्षेत्र के फिरोजापुर में मंगलवार रात को रंजिश के चलते भतीजा अपनी पत्नी के साथ बुजुर्ग चाचा को घर से बाग के पास ले गया। यहां उसने बेटे व पत्नी के साथ मिलकर चाचा की पिटाई की और मरणासन्न हालात में छोड़ कर भाग गए। ढूंढते हुए पहुंचे परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फिरोजापुर निवासी राम सिंह संखवार (70) किसान थे। उनकी भतीजे इंदल संखवार से रंजिश थी। छोटी बहू पूजा ने बताया कि मंगलवार रात को परिवार के इंदल संखवार उसके घर के पास अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद इंदल व उसकी पत्नी रानी गाली-गलौज करते हुए घर पर आईं। दोनों जबरन ससुर राम सिंह को अपने साथ गांव के रामअवतार की बगिया के पास ले गए। वहां दोनों ने अपने बेटे अंकुश के साथ मिलकर ससुर के साथ मारपीट कर मरणासन्न कर दिया।
खोजबीन करते हुए पीछे से वह व जेठानी ममता पहुंची तो ससुर बाग के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने ससुर को हैलट कानपुर रेफर कर दिया। हैलट पहुंचने पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आए और पुलिस जानकारी दी। अनहोनी पर बेटा विष्णु, बहू ममता, पूजा, पौत्र रितिक, आनंद, ऋषि, पौत्री पलक, साक्षी व गीता बिलखने लगीं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ रसूलाबाद राजीव सिरोही, थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि मामले में मृतक की छोटी बहू की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
...................
सिर पर गहरी चोट आने से हुई मौत
राम सिंह की हत्या के बाद बुधवार दोपहर को उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सिर पर किसी वजनदार औजार से वार किए जाने से मौत होना बताया गया। उनके सिर में तीन व चेहरे पर दो चोटें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें