फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident News: एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से बस पलटी, 18 यात्री घायल

Tue, 24 May 2022 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

ऊसराहर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह चार बजे 80 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को चालक को झपकी आने से बस पलट गई। हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर अन्य को दूसरी बस से दिल्ली भेज दिया गया। 

विज्ञापन


लखनऊ से 80 यात्रियों को लेकर ट्रैवल्स एजेंसी की बस मंगलवार को दिल्ली जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 134 पर चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और दो को मामूली चोटें आईं। यूपीडा कर्मी और कुदरैल एक्सप्रेस-वे चौकी पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली रवाना करा दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल
आशीष चौधरी पुत्र राम प्रकाश, निर्मला चौधरी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गोरखान थाना सोनाह, राधारमण पुत्र जानकी यादव निवासी चौवाह थाना नगर बाजार, धर्मेश चौधरी पुत्र राम उजागर, धर्मेश की पत्नी निधि चौधरी हथियान कलां थाना लालगंज (सभी जिला बस्ती), राजकुमार पुत्र खुखुमप्रसाद निवासी खलीलाबाद, उनकी मां हेमा निवासी संतकबीरनगर, नक्कू पुत्र हलील व शरीफ पुत्र बहीद निवासी जवाहर थाना इगलास, जिला अलीगढ़, सौरभ पुत्र मंगल सिंह निवासी गहोरा बाबूगढ़ जिला हापुड़, प्रेम पुत्र सूबेदार निवासी गेचंदी थाना बनाना दिल्ली, सुरेंद्र पुत्र ब्रह्मपाल निवासी पानीपत (हरियाणा), दुर्गादत्त पुत्र कमलापति निवासी हिंदुस्तान यूनीलीवर, पिंकी पोडस, शिवशंकर तिवारी पुत्र मृगनाथ, सरिता पत्नी सुमेर कुमार, जमुना देवी पत्नी दुर्गादत्त (सभी निवासी पुडुचेरी), हेम पुत्र गाबर बहादुर निवासी नेपाल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें