फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, 36 घायलाें में 15 बच्चे, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Fri, 05 Jun 2020 07:08 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
श्रमिकों से भरी बस गड्ढे में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को राजस्थान के धौलपुर से हमीरपुर और महोबा लेकर जा रही प्राइवेट बस गुुरुवार देर रात चकरनगर के बिठौली में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में सवार 15 बच्चों समेत 36 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, दो गंभीर को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और मेडिकल टीम ने मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की। हालांकि किसी में कोराना के लक्षण नहीं पाए गए। धौलपुर क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव से हमीरपुर और महोबा जा रही यह प्राइवेट बस गुरुवार रात करीब एक बजे हादसे का शिकार हुई। इसमें कुल 36 ईंट भट्ठा मजदूर व उनके परिवार के लोग बैठे थे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बिठौली थाना क्षेत्र के पहलन मोड़ पर चालक बस को संतुलित नहीं कर पाया। बस खड्ड में जाकर पलट गई। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर पालन गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल लोगों को बिठौली थाना प्रभारी निरीक्षक ने एंबुलेंस से सीएचसी राजपुर पहुंचाया। 

सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश सिंह यादव ने गंभीर घायल हमीरपुर के हरगोविंद (32) पुत्र जुगल किशोर और तुलसादेवी (23) पत्नी जयहिंद को जिला अस्पताल भेज दिया। बिठौली थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भट्ठा मालिक ने ही श्रमिकों को उनके घर भेजने के लिए बस का इंतजाम कराया था। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि ज्यादातर लोगों के मामूली चोटें हैं।

तेज रफ्तार बस को मोड़ते समय चालक उस पर काबू नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ है। सभी श्रमिक व परिजनों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। चकरनगर तहसील क्षेत्र के एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी श्रमिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश सिंह यादव ने बताया कि सभी बस यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें