फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मैहर दर्शन करके लौट रहे 64 यात्रियों से भरी बस चित्रकूट में पलटी

Thu, 04 Oct 2018 02:29 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मैहर दर्शन करने के बाद वापस अपने गृह जनपद गया (बिहार) लौट रहे 64 यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र के भंवरी गांव की पुलिया के पास हाईवे पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

 

यात्रियों से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
इस दुर्घटना में लगभग 35 यात्री घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के इंजन या ब्रेक में कोई तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से बस पलट गई। बस में 64 यात्री सवार थे। अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

घटना में घायल हुए यात्री - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें