फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर से चित्रकूट जा रही बस बेकाबू होकर पलटी, एक श्रद्धालु की मौत, 20 से अधिक घायल

Sun, 27 Oct 2019 02:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कानपुर के गजनेर देहात के श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर बांदा के मवई बाईपास के पास पलट गई। हादसे में बस सवार लोटन रैदास (42) की मौत हो गयी। जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


यह घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे की है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतक को मशीन से बस काटकर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बस सवार श्रद्धालु अमावस्या पर चित्रकूट में दीपदान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें