फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों को गुड़-चना, वृद्धाश्रम में मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की पूर्व संध्या पर डीएम हीरा लाल ने गोशाला में गायों को गुड़-चना खिलाया और वृद्धाश्रम में मिठाई बांटी। वृद्ध सेवा सदन संचालक को निर्देश दिया कि बुजुर्गों की सेहत और समस्याओं पर खास ध्यान रखें। इससे उन्हें भी अवगत कराएं। हर दो माह में उन्हें दर्शनीय स्थल का भ्रमण भी कराएं। वृद्धों से कहा कि धूम्रपान न करें।
विज्ञापन

डीएम शनिवार को महोखर गांव पहुंचे और यहां माइक्रो कामधेनु डेयरी का निरीक्षण किया। गायों को अपने हाथ से चना और गुड़ खिलाया। डेयरी संचालक को निर्देश दिए कि बायो गैस, वर्मी कंपोस्ट खाद, दूध और गोमूत्र से आर्थिक लाभ उठाएं। प्रगतिशील किसान विज्ञान शुक्ला से इस बारे में संपर्क करने को कहा।
डेयरी में 32 गायें हैं। डीएम ने इनके चारे-भूसे की ठीकठाक व्यवस्था के निर्देश दिए। डीएम ने नरैनी रोड पर स्थित वृद्धाश्रम का भी जायजा लिया। वहां रह रहे वृद्ध महिला-पुरुषों को मिठाई का तोहफा देकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

वृद्धों को हर दो माह में दर्शनीय स्थलों का भ्रमण और प्रतिदिन योगा कराई जाए। योगाचार्य रमेश राजपूत से इसके लिए समन्वय स्थापित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ डा. संतोष कुमार, अपर सीएमओ डा. बीपी वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, डा.विनीत सचान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें