फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर दर्दनाक हादसा : एक और युवक ने तोड़ा दम, 18 हुई मृतकों की संख्या

Wed, 09 Jun 2021 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सचेंडी सड़क हादसे में एक घायल युवक ने हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कानपुर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी के किसान नगर में मंगलवार रात को डबल डेकर बस और टेंपो की टक्कर में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 17 लोगों ने मंगलवार रात को ही दम तोड़ दिया था जबकि एक और युवक ने बुधवार को हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बताते चलें कि सचेंडी के किसान नगर में मंगलवार रात भारत गैस एजेंसी के सामने विपरीत दिशा से आ रही सवारियों से भरी टेंपो से मां पीतांबरा ट्रैवल्स की डबल डेकर एसी बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अबतक 18 की मौत हो चुकी है। 

हाईवे पर उल्टी दिशा से कैसे आया टेंपो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे के कारण बस काफी स्पीड में थी। चालक को जरा भी इल्म नहीं था कि हाईवे पर कोई उल्टी दिशा से आ जाएगा। यही वजह रही कि जब टेंपो सामने आया तो बचने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में इनकी जान गई
रजनीश (20), लालेपुर सचेंडी
शिवभजन(22) लालेपुर सचेंडी
राम मिलन(24) लालेपुर सचेंडी  
लवलेश (20) लालेपुर सचेंडी 
गोलू परिहार (20), लालेपुर सचेंडी 
धर्मराज( 22)  लालेपुर सचेंडी 
करनसिंह (35) लालेपुर सचेंडी
गौरव(22) लालेपुर सचेंडी
नन्हू पासवान (22), लालेपुर सचेंडी 
सुभाष पासी (20), लालेपुर सचेंडी 
उदय नारायण यादव(60) लालेपुर सचेंडी
ज्ञानेंद्र सिंह परिहार(50) लालेपुर सचेंडी
धनीराम कुरील(55) ईश्वरीगंज सचेंडी 
बलबीर यादव (50) ईश्वरीगंज, सचेंडी
सुरेंद्र यादव (45) ईश्वरीगंज सचेंडी 
अन्नू सिंह (18) ईश्वरीगंज सचेंडी 
मान सिंह (32) सकतपुर सचेंडी, टेंपो चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें