फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बेरहमी से पिटाई के बाद बेहोशी की हालत में शराब डालकर युवक को जिंदा जलाया

Fri, 21 Aug 2020 12:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली के खुसटिया गांव में युवक को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। सुबह नलकूप की कोठरी के पीछे अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों ने छानबीन की।
विज्ञापन


अधजले शव के पास खून से सने ईंट के टुकड़े, शराब की बोतलों के साथ माचिस भी मिली है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने खुसटिया गांव निवासी किसान तुलाराम के नलकूप के पास करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव देखा।

चेहरे से लेकर शरीर पर चोटों के कई निशान थे। जानकारी पर एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल विकास राय और पाल चौराहा चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से शिनाख्त के लिए पुलिस ने पूछताछ की। पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत आग से जल जाने से हुई है। आशंका है कि पहले युवक को बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन

इसके बाद बेहोशी की हालत में शराब डालकर जला दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। एएसपी ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए पूछताछ की जा रही है। शव सुरक्षित रखवा दिया गया है।

खून से लथपथ सफेद शर्ट और जींस पैंट में देखा गया था युवक
हत्या से पहले बुधवार शाम करीब सात बजे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मृतक को सफेद शर्ट और नीली जींस की पैंट पहने चीखते हुए देखा था। कुछ लोगों ने बताया कि युवक की गर्दन से खून से निकल रहा था। इससे वह गले में रुमाल बांध रहा था। युवक को शराबी समझ कर ग्रामीण बगैर पूछताछ के चले गए। सुबह युवक सिर्फ जींस पहने मिला। बदन आग से झुलसा हुआ था। शव मिलने के बाद राहगीरों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें