फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु के अवतार हमारे, इससे भाजपा को क्या तकलीफ: अखिलेश यादव

Sun, 16 Aug 2020 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तिर्वा में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि भगवान विष्णु हमारे, भगवान कृष्ण हमारे, भगवान राम हमारे और जितने भी भगवान विष्णु के अवतार हैं, वह सब हमारे।
विज्ञापन


इसमें भारतीय जनता पार्टी क्या आपत्ति है। रविवार की सुबह लखनऊ से सैफई जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का ठठिया कट पर काफिला रुका तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद डिंपल यादव भी उनके साथ थीं।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मानीमऊ क्षेत्र के मोचीपुर (आकिलपुर) गांव में तालाब में डूब रही सात साल की बच्ची को बचाने वाले किशोर कृष्णा पुत्र अवधेश सक्सेना को आर्थिक मदद देकर उसका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से बातचीत करते होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में सपा सरकार थी तो प्रदेश के अंदर जिस बच्चे ने साहसी काम किए उसका उत्साहवर्धन सरकार करती थी। उन्होंने कहा कि हम देवियों को भी मानते हैं अभी नवरात्र आ रहे घर-घर पर देवियों की आराधना होगी। क्या देवी भी सिर्फ भाजपा की।
Trending Videos
विज्ञापन

भगवान हमारे साथ सबके है। भगवान पर किसी एक का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उनके विधायक समेत सभी लोग परेशान हैं। कन्नौज में मेडिकल कालेज सही तरीके से चल जाता तो लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ता।

पैरामेडिकल कालेज, हृदय, कैंसर अस्पताल बंद है, भाजपा सरकार कुछ चालू नही करा पाई। अगर यह सब चालू हो जाते तो कई लोगों को रोजगार मिल जाता। किसानों की आय दोगुना करने के लिए सपा सरकार ने विशिष्ट मंडी का निर्माण शुरू कराया था।

भाजपा सरकार में मंडी तक का निर्माण नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुना करने की बात कन्नौज में आकर कह गए थे, पर मंडी अभी तक नही शुरू करा पाए। इस मौके पर विधायक अनिल दोहरे, शिवेंद्र सिहं उर्फ कुक्कू चौहान, दीपेंद्र सिंह, अंशुल गुप्ता, रिक्की यादव, विकास, शैलेंद्र, दीपू यादव, रंजीत यादव समेत कई सपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें