कोरोना काल में शहर वासियों को भीड़ भाड़ से बचाने के लिए अमर उजाला की ओर से विभिन्न स्थानों पर दशानन दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 11 स्थान चयनित किए हैं जहां पर लोग अपने अपार्टमेंट परिसर में ही दशानन के पुतले को जलाकर बुराइयों अहंकार, मोह, क्रोध, घृणा, ईर्ष्या, लोभ, असंवेदनशीलता, काम, भय को अपने आस पास न आने देने की शपथ लेंगे।
इसके साथ लोगों से अपील है कि प्रयास करें कि लोग अपने घर पर ही दशाशन को जलाएं और अपनी किसी एक बुराई को दूर करने की शपथ लें। उमर उजाला 7 व 8 नवम्बर को घर-घर डांडिया और 21 स्थानों पर करवाचौथ उत्सव का आयोजन भी करेगा।
इन स्थानों पर दशानन दहन का होगा कार्यक्रम
सरोजनी अपार्टनेंट शारदा नगर, रिचा इलेक्ट्रॉनिक बारासिरोही रोड लक्ष्मी हॉस्पिटल कल्याणपुर के पास, गायत्री पार्क एल सेक्टर आवास विकास एक, डॉ नरेन्द्र एसवीएम स्कूल पुराना शिवली रोड कल्याणपुर, सान्या श्रम इंक्लेव तिलक नगर, कोंकोर्ड अपार्टमेंट स्वरूप नगर, अंशुमान बुधौलिया सिविल लाइन लैण्डमार्क के पीछे, गुलमोहर फेस 2 शास्त्री नगर, शिवा जी पार्क लाजपत नगर, धनवंतरी हॉस्पिटल नौबस्ता चौराहा, राजीव गांधी पार्क जूही गौशाला साई मंदिर के पास।
इनके सहयोग से आयोजित होंगे कार्यक्रम
गोल्डी मसाले, कपिला पशु आहार, नाइन, जेट व जेट लॉयकॉट आस्ट्रेलिया बनियान, विदिशा डिटर्जेंट पाउडर, धनवंतरी नेचुरल हर्ब केयर प्राइवेट लिमिटेड, सुरजीत हेल्थ केयर, रिचा इलेक्ट़ॉनिक, एक्सिज ग्रुप, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, रामा यूनिवर्सिटी, नन्दरानी ग्रुप, धनवंतरी हास्पिटल, केडीएमए वर्ल्ड, ओपिल, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ नरेन्द्र एसवीएम इंटर कॉलेज, डॉ आनन्द झा साहब, रॉयल ड्रीम होम्स प्रा. लिमिटेड, अलवीवा स्टील शुभ, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, सम्सेना मल्टीमैनेजमेंट सर्विसेस।