फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उरई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टैक्टर ट्राली पलटी, 17 घायल, 1 की मौत

Sun, 25 Oct 2020 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उरई के आटा में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमे सवार 17 लोग घायल हो गए वहीं हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


उरई के आटा से रविवार सुबह महिलायें व लड़कियां जवारे लेकर ग्राम धमना कालपी से एरच झांसी (डिकोली माता मंदिर) जा रहे थे। सुबह करीब 9.00 बजे नेशनल हाईवे गोविन्दम होटल उरई के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

कोतवाली उरई पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय उराई पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने श्रीमती फूलन देवी पत्नी सुल्तान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रामगंज थाना कालपी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


चार महिलायें सूरजमुखी, शोभा, रितु, गनेशी गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे झांसी रिफर किया गया है।17 लोग मामूली घायल थे जिन्हें उपचार के पश्चात घर भेजा गया। इनमें ज्यादातर महिलाएं व लड़कियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें