फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैलट में बर्न यूनिट बनी, प्राचार्य ने तैयारी देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट इमरजेंसी में बर्न रोगियों के इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। बर्न रोगियों को पहले इमरजेंसी में लाया जाएगा। इसके बाद हालत स्थिर होने पर वार्ड एक में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार रात जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने इमरजेंसी और वार्ड एक की तैयारी देखी। हैलट इमरजेंसी में विशेषज्ञों की टीमें लगाई गई हैं। प्लास्टिक सर्जन की भी ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड एक में गंभीर बर्न रोगियों के लिए वेंटिलेटर की भी व्यवस्था है। इसके अलावा अन्य रोगियों के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। नेत्र रोग, नाक, कान, गला रोग, त्वचा रोग, मेडिसिन समेत विभिन्न विभागों की बैकअप टीम भी मुस्तैद रहेगी। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि दवाओं, उपकरणों आदि की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें