फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दादा मियां चौराहे पर आज जलाए जाएंगे सद्भाव के दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत नजारा सोमवार को बेकनगंज की घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिखेगा। दादा मियां चौराहे पर इस साल भी सद्भाव के दीपक जलाए जाएंगे। यहां मुस्लिम दीयों को रोशन करेंगे और हिंदुओं के गले मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं देंगे। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। यहां हिंदू-मुस्लिम मिलजुलकर दिवाली का त्योहार मनाते हैं।
विज्ञापन

दादा मियां चौराहा के पास मुंशीराम के आवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हाजी अब्दुल हई, मो. इरफान, जाकिर हसन, सलीम अंसारी, पम्मी गुप्ता, विजय भाटिया, आजम, मो. अली आदि शामिल होंगे। मुस्तफा तारिक ने बताया कि सद्भाव के दीये जलाने की परंपरा राम बालक, मुंशीराम, इदरीस अहमद, अब्दुल अजीज ने शुरू की थी। अब रामबालक के बेटे पम्मी गुप्ता, मुंशीराम के बेटे वेद भाटिया, विजय भाटिया, इदरीस के बेटे हाजी अब्दुल हई आदि इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
मुंशीराम के दोनों बेटे बाहर रहते हैं। इस बार जालंधर में रहने वाले विजय भाटिया कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इंग्लैंड में रहने वाले वेद भाटिया किसी कारणवश नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें