फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी में 90 फीसदी स्टूडेंट फेल, छात्र-छात्राओं का सड़क पर प्रदर्शन

Sat, 02 Jun 2018 08:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबाः शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, रामश्री महाविद्यालय व सांई कॉलेज में बीएससी में अध्ययनरत 90 फीसदी छात्र छात्राओं के फेल हो जाने से परीक्षार्थियों का आक्रोश शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। कई कालेजों के छात्र छात्राओं ने तहसील पहुंच प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोबारा कापी चेक कराए जाने की मांग की। 
विज्ञापन



बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्घ महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बदले जाने से इस बार प्राइवेट कालेजों का रिजल्ट बेहद खराब रहा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में करीब 90 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए वहीं मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, रामश्री महाविद्यालय व सांई कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब तीन सैकड़ा छात्र छात्राओं में 10 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए। जिससे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। 


शनिवार को बीएससी परीक्षा में फेल होने से नाराज प्राइवेट कॉलेजों के छात्र छात्राएं शहर के आल्हा चौक में एकत्र हुए। जहां से आक्रोश जताते हुए परीक्षार्थी तहसील पहुंचे। आधा सैकड़ा से अधिक छात्र छात्राओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। परीक्षार्थियों ने बीएससी की पूरी कक्षा को फेल किए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी राजेश यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दोबारा कापी चेक कराए जाने की मांग की। ताकि उनका भविष्य बर्बाद होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें