फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundelkhand Expressway: निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव, बोले- एक्सप्रेसवे से बढ़ेंगे उद्योग और पर्यटन

Sat, 09 Jul 2022 06:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

अपर मुख्य सचिव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने उरई पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे शुरू होने से बुंदेलखंड में उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
एक्सप्रवेसवे पर जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे दुर्गा प्रसाद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे शुरू होने से बुंदेलखंड में पर्यटन और उद्योग बढ़ेंगे। इससे यहां रोजगार बढ़ेंगे, जिससे इस क्षेत्र से पलायन रुकेगा। साथ ही, एक्सप्रेसवे से दिल्ली और नजदीक आ जाएगी। यह बात शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने के बाद कही। बता दें कि मुख्य सचिव शनिवार को इटावा से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से ही इटावा से ही कार जालौन जिले के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पहुंचे। 

विज्ञापन

रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है प्रोजेक्ट 
इसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा के सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लगभग ढाई घंटे तक प्रधानमंत्री के 16 जुलाई को होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह और जनसभा को संबोधित करने वाले स्थल के बारे में एक-एक बिंदु पर गहनता से विचार किया। उन्होंने वॉटर प्रूफ पंडाल का भी निरीक्षण किया। इसी दौरान मुख्य सचिव ने बताया की हमने रिकॉर्ड समय में यानी दो साल चार महीने के भीतर चित्रकूट से इटावा और दिल्ली को जोड़ने वाले इस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर लिया है। 

डिफेंस कॉरिडोर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
इसमें करीब 15 हजार  करोड़ रुपए की लागत आई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कारण जहां कालपी, झांसी, ललितपुर, महोबा, कालिंजर और खजुराहो के पर्यटन स्थलों से यह एक्सप्रेसवे जोड़ेगा। इससे पर्यटकों में बढ़ोत्तरी होगी। उद्योगपति भी उद्योग लगाने के लिए आकर्षित होंगे। एक सवाल के जवाब में कहा उन्होंने कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है, जिसके कारण बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके चलते पलायन रुकेगा। 

इसके चलते सबसे बड़ी बात यह है कि यहां से दिल्ली की दूरी काफी कम हो जाएगी। इस दौरान  उनके अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान, एडीजी भानु भास्कर,  मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, आईजी जोगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी मौजूद थे।  

डीएम ने दिया व्यवस्थाओं का दिया प्रजेंटेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। समीक्षा बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली। इसमें जिलाधिकारी जालौन ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया।  
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पीने के लिए पानी के टैंकर, अस्थाई शौचालय, अस्थाई हॉस्पिटल का निर्माण भी कराया जा रहा है। बताया कि प्रधानमंत्री अमृत हरिशंकरी वाटिका में पौधरोपण करेंगे। उसके बाद सैंड आर्टिस्ट की बनाई आकृतियों का भी अवलोकन करेंगे। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन, पार्किंग की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे। कहीं भी जाम की स्थिति न रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि  तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें