डिफेंस कॉरिडोर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
इसमें करीब 15 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कारण जहां कालपी, झांसी, ललितपुर, महोबा, कालिंजर और खजुराहो के पर्यटन स्थलों से यह एक्सप्रेसवे जोड़ेगा। इससे पर्यटकों में बढ़ोत्तरी होगी। उद्योगपति भी उद्योग लगाने के लिए आकर्षित होंगे। एक सवाल के जवाब में कहा उन्होंने कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है, जिसके कारण बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके चलते पलायन रुकेगा।
इसके चलते सबसे बड़ी बात यह है कि यहां से दिल्ली की दूरी काफी कम हो जाएगी। इस दौरान उनके अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान, एडीजी भानु भास्कर, मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, आईजी जोगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी मौजूद थे।
डीएम ने दिया व्यवस्थाओं का दिया प्रजेंटेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। समीक्षा बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली। इसमें जिलाधिकारी जालौन ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पीने के लिए पानी के टैंकर, अस्थाई शौचालय, अस्थाई हॉस्पिटल का निर्माण भी कराया जा रहा है। बताया कि प्रधानमंत्री अमृत हरिशंकरी वाटिका में पौधरोपण करेंगे। उसके बाद सैंड आर्टिस्ट की बनाई आकृतियों का भी अवलोकन करेंगे। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन, पार्किंग की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे। कहीं भी जाम की स्थिति न रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।