फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundelkhand expressway: एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अधिकारियों को दिए काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Sat, 02 Jul 2022 09:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान वो उरई, हमीरपुर, चित्रकूट आदि स्थानों पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी और शेष काम तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव गृह /मुख्य कार्यपालक यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्धघाटन जल्द ही किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का चित्रकूट सीमा बागेन नदी से जीरो प्वाइंट भरतकूप तक रुक रुककर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिए की टोल प्लाजा का कार्य तेजी से कराया जाए। जहां पर सड़क का कार्य शेष है उसे भी तत्काल बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकाश व्यवस्था भी करा लिया जाए। 
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से कहा कि इनके साथ बैठकर इन्हें विद्युत कनेक्शन दिलाएं, ताकि यहां पर प्रकाश व्यवस्था कराई जा सके। बुंदेलखंड एक्सप्रेस मध्य प्रदेश की सीमा तक का एक नक्शा बनाकर भेजें,ताकि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी तैयार करा कर कार्य कराया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यह कार्य बहुत ही कम समय में पूर्ण किया गया है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा जीरो पॉइंट भरतकूप चित्रकूट से ही इस कार्य का शुभारंभ किया गया था।लोकार्पण अब जल्द ही जालौन क्षेत्र के मध्य भाग से  किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह, डीआईजी बांदा विपिन कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय सहित संबंधित अधिकारी एवं यूपीडा एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर और महोबा भी पहुंचे, कहा-एक्सप्रेसवे के काम में तेजी लाएं
हमीरपुर जिले में भी शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने बेतवा पुल के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण से जानकारी ली और कहा शेष काम तेजी के साथ पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष काम को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल मौजूद रहे।  साथ ही, महोबा में भी निरीक्षण किया। कुछ खामियां मिलने पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खन्ना में शेष बचे काम को तेज गति से पूरा कराने और जल निकासी के बेहतर प्रबंध करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसडीएम चरखारी अरुण दीक्षित मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें