Mahoba News: बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग लंबे समय से चली आ रही है। अलग राज्य न बनने से यहां का चहुंमुखी विकास नहीं हो पा रहा है।
महोबा जिले में आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में बुंदेलखंड राज्य के जनक स्व. शंकरलाल मेहरोत्रा का जन्मोत्सव शनिवार को बुंदेलखंड दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान बुंदेलों ने प्रधानमंत्री को खून से खत लिख अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग की। बुंदेले प्रधानमंत्री को अब तक रिकॉर्ड 36 बार खून से खत लिख चुके हैं।
विज्ञापन
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग लंबे समय से चली आ रही है। अलग राज्य न बनने से यहां का चहुंमुखी विकास नहीं हो पा रहा है। जिले में खनिज संपदाओं का भंडार है। अलग राज्य बनने से ही बुंदेलखंड खुशहाली आएगी और लोगों को भी विकास होगा।