फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullion Trader Murder: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 09 Feb 2024 08:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पुलिस ने मुठभेड़ में सराफा व्यापारी हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के थाना पनवाड़ी में 15 दिन पहले सराफा व्यापारी अजयकांत सोनी को गोली मारकर लाखों की नकदी व आभूषण लूट की वारदात हुई थी। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कस्बा पनवाड़ी के अलीपुरा निवासी सराफा व्यापारी अजयकांत सोनी 25 जनवरी को चौबे मार्केट स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी घर से चंद कदम पहले बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी थी और नकदी व आभूषण से भरे बैग लूट ले गए थे।
बैग में ढाई लाख की नकदी व पौने दो करोड़ के जेवरात थे। 28 जनवरी को व्यापारी की झांसी में इलाज दौरान मौत हो गई थी। घटना से जिले भर के व्यापारी आंदोलित थे और खुलासे की मांग कर रहे थे। शुक्रवार की भोर करीब चार बजे पनवाड़ी थाना पुलिस की पहाड़िया नाला के पास मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का माल बरामद होने की भी बात आई है सामने
इसमें व्यापारी हत्याकांड के दो आरोपी पकड़े गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में हत्याकांड के आरोपी आंनद प्रजापति निवासी रानीपुरा दतिया मध्यप्रदेश व सईद निवासी पहाड़िया महोबकंठ के पैरों में गोली लगी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लूट का माल बरामद होने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें