फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KDA: सुजातगंज में चला बुलडोजर, साढ़े सात करोड़ की जमीन खाली कराई, प्री-कास्ट बाउंड्री का निर्माण शुरू

Tue, 09 Jan 2024 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सुजातगंज बी-ब्लॉक आवासीय योजना में प्राधिकरण के स्वामित्व की जमीन पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इसमें करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की जमीन खाली कराई गई।
विज्ञापन
बुलडोजर चला कर खाली कराई गई जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को सुजातगंज में दो बुलडोजर चलाकर 2150 वर्गमीटर जमीन खाली कराई। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब साढ़े सात करोड़ है। वहीं, पुन: अवैध कब्जों को रोकने के उद्देश्य से प्री-कॉस्ट बाउंड्री निर्माण शुरू कराया गया है।

विज्ञापन

केडीए वीसी विशाख जी के निर्देशन में सुजातगंज बी-ब्लॉक आवासीय योजना में प्राधिकरण के स्वामित्व की जमीन पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध कब्जेदारों ने उक्त जमीन अपनी होने का दावा कर विरोध किया और अभियान रोकने की कोशिश की।
पुलिस ने उन्हें मौके से हटाकर पक्के निर्माणों पर बुलडोजर चलवाए।जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से प्राधिकरण की वर्तमान पॉलिसी के अनुसार अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई जमीन पर प्री-काॅस्ट बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

अवैध रूप से कब्जा कर लिया था
प्रवर्तनन दस्ते ने इस दौरान प्लाटों, स्कूल और पार्क की 2150 वर्गमीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यहां प्लाट नंबर 260, 173, 174, 175, 176, 177, 178, 142, 170, 247ए, 171, 145, 257, 253, 256, 172, 252, 254 पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन

प्रवर्तन दस्ता, जिला प्रशासन की टीम और क्षेत्रीय पुलिस मौजूद रही
आवंटियों को बाउंड्री बनाने से रोका जा रहा था। ध्वस्तीकरण अभियान में केडीए जोन-चार के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय, विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार, जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सदर रितेश कुमार सिंह, प्रवर्तन दस्ता, जिला प्रशासन की टीम और क्षेत्रीय पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें