ये था पूरा मामला
हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू ने अपने बेटे पीयूष व अन्य साथियों के साथ घात लगाकर घटना अंजाम दी। अनूप की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
स्कॉर्पियो से भाग निकले थे सभी आरोपी
वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। मनीषा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप, जेठ विनोद व भतीजा अभय प्रताप पुत्र पप्पू बाइक से खेत जा रहे थे। गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास रंजिश के चलते पहले से घात लगाकर बैठे ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, जान उर्फ विपुल ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से भाग निकले।