फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: एसबीआई बैंक में घुसा सांड...मची अफरातफरी, सिक्योरिटी गार्ड ने भगाया, अखिलेश ने कसा तंज, जानें क्या कहा

Wed, 10 Jan 2024 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बड़ा चौराहा स्थित शाखा में अचानक एक सांड घुस आया था। इससे ग्राहकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सिक्योरिटी गॉर्ड ने उसे बाहर भगाया। वहीं, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निधाना साधा है।
विज्ञापन
एसबीआई की शाखा में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बड़ा चौराहा स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा में एक सांड घुस आने से हड़कंप मच गया। दरअसल, शाखा के बाहर ही दो सांड लड़ रहे थे, जिनमें कमजोर पड़ा एक सांड़ दोपहर करीब 12 बजे बैंक के अंदर घुस गया। इस दौरान बैंक का सिक्योरिटी गार्ड गेट पर नहीं था।

विज्ञापन




सांड़ के घुसने से बैंक में अफरातफरी मच गई और ग्राहक इधन-उधर भागने लगे। इसी दौरान पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड ने उसे भगाया। बैंक के शाखा प्रबंधक ने गौरव सिंह ने बताया कि घुसते ही सांड़ को भगा दिया गया था। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कसा तंज
एसबीआई बैंक की शाखा में सांड घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सांड की क्या गलती किसी ने कह दिया होगा भाजपा सबके खाते में 15 लाख दे रही है। वो भी भ्रम और बहकावे में बैंक पहुंच गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें