कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहा में ट्रैफिक की बदहाली देखने पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को हकीकत देखी। करीब 30 मिनट रुके पुलिस कमिश्नर पूरा चौराहा भी नहीं घूमे। उन्होंने ई-रिक्शा पर कार्रवाई, सब्जी मंडी शिफ्ट करने आदि पर वर्कआउट करने को कहा। उन्होंने केस्को के पोल शिफ्टिंग होने में आ रही अड़चन को जाना। फिर उन्होंने मामले में स्टेरिंग कमेटी की बैठक में चर्चा करने को कहा है।
दोपहर 12:15 बजे रामादेवी पहुंचे
पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण शुरू किया। इसके पूर्व एडीएम सिटी , पुलिस अधिकारी , नगर निगम, पीब्लूडी पहुंच चुके थे। इस दौरान पुलिस ने चौराहे से ठेले खुमचे ,सवारी वाहनों को खदेड़ा। जिससे वह चौराहा छोड़ भागने लगे। यहां पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार समेत पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, नगर निगम के अफसरों से विचार विमर्श किया।