फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से बात कर बीटेक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 03 May 2019 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीटेक की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर के सचेंडी इलाके में स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में बीटेक की छात्रा रिया होरा (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रबंधन की सूचना पर पहुंची सचेंडी थाना पुलिस ने कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर दरजावा खोला। जब तक रिया को फंदे से नीचे उतारा गया, उसकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने रिया मोबाइल फोन कब्जे में लेकर खुदकुशी की वजह तलाशना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया घटना के पीछे रिया की एक दोस्त से अनबन की बात सामने आई है। मोबाइल में व्हाट्सएप व फेसबुक में कुछ मैसेज मिले हैं, जिसमें कालेज के ही एक दोस्त के कुछ दिनों से बातचीत न करने की बात सामने आई है।

 
विज्ञापन

सहेलियां रिया से मिलनें गई तो हुआ घटना का खुलासा

रिया झारखंड के मोहनी कुटीर पूजा मिल रोड हजारीबाग निवासी आटो पार्टस कारोबारी राजीव होरा की बेटी थी। वह सचेंडी इलाके के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विषय से बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। वह कालेज कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर-109 में रहती थी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रिया ने हॉस्टल का कमरा भीतर से बंद करके नायलोन की रस्सी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।

शाम करीब 4:30 बजे रिया के कमरे के बगल में रहने वाली दो छात्राएं उसे बुलाने पहुंची। रिया के दरवाजा न खोलने पर छात्राओं ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कालेज प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर पुलिस ने हाथ डालकर दरवाजे की चिटकनी खुलवाई।

पुलिस ने रिया को फंदे से उतारा। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। कालेज प्रबंधन ने घटना की सूचना फोन कर रिया के परिजनों को दी। रिया के परिजनों ने कहने पर यहां अशोक नगर में रहने वाले रिया के मामा अमित अरोड़ा, आरके नगर निवासी मौसेरा भाई अमन कालेज पहुंचे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें