फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भिड़े पांच ट्रक, घंटाें फंसा रहा चालक, कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान

Fri, 03 May 2019 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाईवे पर हादसे के बाद ट्रक में फंस गया था ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के निकट शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक के बाद एक पांच ट्रक आपस में भिड़ गए। सबसे पीछे चल रहे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने उसकी जान बचाने के लिए एक घंटे मशक्कत की लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में तीन अन्य ट्रक चालक भी घायल हो गए। घायलों को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। शुक्रवार सुबह हाईवे पर अजगैन कोतवाली के निकट एक ट्रक मोहान मार्ग की ओर मुड़ रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक उसमें टकरा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

लखनऊ कानपुर हाईवे पर हादसे के बाद घंटों लगा रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
दो ट्रकों की भिड़ंत के कुछ देर में तीन अन्य ट्रक इन दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में भिड़ गए। पांच ट्रक आपस में टकराने से कानपुर-लखनऊ लेन पूरी तरह ठप हो गया। सबसे पीछे चल रहे ट्रक का चालक उम्मीद सिंह (45) पुत्र कन्हई सिंह निवासी बिलौनी नरवर शिवपुरी मध्य प्रदेश ट्रक के केबिन में फंस गया था।

पुलिस ने उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन व हाइड्रा की मदद ली। केबिन को काटने का प्रयास किया गया। लगभग एक घंटे तक पुलिस कर्मी व अन्य वाहनों के चालक केबिन में फंसे उम्मीद सिंह को बाहर निकालने की मशक्कत करते रहे। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे में सीतापुर के सिधौली निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार (27) पुत्र शोभालाल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर डबरा निवासी जगेंद्र पुत्र कमल सिंह व सीतापुर निवासी छोटेलाल (25) पुत्र खुशीराम घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें