आमतौर पर मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली बसपा भी इस बार हाईटेक होने के मूड में है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और लोकसभा में बीजेपी के सोशल मीडिया वार की सफलता देख अब बसपा का रुझान भी सोशल मीडिया की तरफ है।
इस विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी सोशल मीडिया सेल भी चलाएंगे जिसके जरिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए अभी से बसपा के घोषित प्रत्याशियों ने फेसबुक पेज और फेसबुक एकाउंट बना लिए हैं।
हालांकि अभी तक बसपा पार्टी का आफिशयल पेज नहीं बना है। इसके अलावा बसपा से घोषित प्रत्याशियों ने के एकाउंट से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।