हमीरपुर से उपचुनाव में बसपा से प्रत्याशी नौशाद अली
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उप चुनाव को लेकर बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की खाली हुई तीन विधानसभा सीटों में से एक हमीरपुर सीट पर पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता नौशाद अली को प्रत्याशी घोषित किया है।
बाकी सीटों पर भी मंथन तेजी से चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बांदा जिले की सीट पर किसी अनुसूचित जाति और महानगर की गोविंदनगर सीट पर किसी ब्राह्मण को प्रत्याशी के रूप में उतारने की रणनीति पर काम चल रहा है।
प्रत्याशी बनाए गए नौशाद अली काफी समय तक पार्टी की तरफ से कानपुर जोन के मुख्य इंचार्ज भी रहे। वर्तमान में उन्हें गोरखपुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी भी दी गई है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खास पदाधिकारियों में नौशाद का नाम है। उन्होंने बसपा में 1989 में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया। तमाम पदों पर रहने के साथ ही 1997 में बसपा सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया।