बांदा। बीएसएनएल बोर्ड के पुर्नगठन पालिसी से आक्रोशित बीएसएनएल अधिकारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस पालिसी को वापस लिए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह 30 दिसंबर तक चलेगी।
इंदिरा नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में ज्वाइंट फोरम बीएसएनएल एक्सक्लूसिव एसोसिएशन के बैनर तले बांदा के अधिकारी संघ ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। चेतावनी दी कि मांग पूरी न हुई तो आगे भी आंदोलन चलेगा। मुख्य मांगों में बीएसएनएल बोर्ड के पुनर्गठन पालिसी को वापस लेने और सीधी भर्ती पर रोक लगाने सहित आठ मांगे शामिल हैं।
धरने में एआईजीटीईओए जिलाध्यक्ष सतीशचंद्र साहू, सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, एसएनईए सचिव रघुवीर प्रसाद पचाण सहित मयंक कुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश, ज्योति प्रकाश, धीरेंद्र पाल, राजेश कुमार, कुंवर बहादुर, मनीष कुमार, बूटा सिंह, सीवी श्रीवास्तव, सुदामा, चेतन वर्मा और आशीष सोनी इत्यादि शामिल रहे।