फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनपुर में 25 दिन से धड़ाम है बीएसएनएल नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के जैनपुर में बीएसएनएल की संचार सेवा 25 दिनों से धड़ाम हैं। हालात ये हैं कि टास्क फोर्स की टीम को भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) का दूसरा सिरा ढूंढे नहीं मिल रहा। इधर, मोबाइल की इंटरनेट व वाइस कॉल सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

बीएसएनएल की जिले में स्थिति बेहद खस्ता है। आए दिन ओएफसी कटने से संचार सेवा धड़ाम रहना आम है। वहीं, जैनपुर में कटी केबल दुरुस्त नहीं होने से 25 दिन से संचार सेवा बेपटरी है। जैनपुर में बेसिक ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) है। माती एक्सचेंज से यह बीटीएस ओएफसी से जुड़ा है। नबीपुर के पास 25 दिन पूर्व ओएफसी कट गई थी। टास्क फोर्स की टीम को कटी केबल का एक सिरा तो मिल गया, लेकिन दूसरा सिरा ढूंढे नहीं मिल रहा है। कई बार प्रयास के बाद सफलता नहीं मिलने पर टास्क फोर्स की टीम ने हार मान ली है। इसकी वजह से जैनपुर में बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क धड़ाम हो गया है। इसमें हाईवे का आंशिक क्षेत्र भी प्रभावित है। हाईवे से निकलने वाले बीएसएनएल उपभोक्ता फोन कटने की दिक्कत का सामना कर रहे हैं। जबकि गजनेर रोड बस्ती में भी मोबाइल सेवा ठप हो गई है। कमलेश कुमार, सुरेंद्र व महेंद्र आदि ने बताया कि मोबाइल पर बात नहीं हो पा रही है। इंटरनेट सेवा भी फेल है। कई बार माती एक्सचेंज में शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
माती एक्सचेंज के जेटीओ अजय कुमार ने बताया कि केबल का दूसरा सिरा प्रयास के बाद भी नहीं मिला है। इसकी वजह से चार ब्राडबैंड इंटरनेट व मोबाइल उपभोक्ताओं की सेवा प्रभावित है। केबल का दूसरा सिरा खोजने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें