गजनेर में टू लेन सड़क का शिलान्यास करते विधायक।
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा(कानपुर देहात)। गजनेर-रायपुर के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया। सोमवार को विधायक भोगनीपुर ने शिलान्यास किया। 18.37 करोड़ रुपये से सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। टू लेन बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी।
शिलान्यास के दौरान भाजपा विधायक विनोद कटियार ने कहा कि मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम होने से लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही थी। प्रयास करके क्षेत्र की जनता को इस समस्या से निजात दिलाने में कामयाबी मिल गई। अब सात मीटर चौड़ी सड़क होगी। साथ में दो तरफ दो-दो मीटर चौड़ा फुटपाथ होगा। 12 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की लागत 18 करोड़ 37 लाख रुपये है। लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्य कराएगा। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। विधायक ने गजनेर में एक राजकीय इंटर कालेज स्वीकृत कराने व कस्बा के मुख्य चौराहे का सुंदरीकरण कराने की बात कही।
इस मौके पर मुनीश बाजपेई, चंदन यादव, जय सिंह, सोनेलाल, मनोज बाजपेई, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र सचान, श्रीकांत शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं के अलावा लोक निर्माण विभाग के एई एके सक्सेना, साहिबे आलम, जेई एसके गौतम मौजूद रहे।