फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैदल गश्त के दौरान BSF जवान का फिसला पैर, खाई में गिरने से गई जान, गांव में छाया मातम

Mon, 30 Oct 2023 12:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: दिवंगत के बड़े भाई मुन्ना सिंह ने बताया कि एक माह पहले मेरा भाई त्रिमोहन सिंह छुट्टी पर घर आया था। घटना सुनने के बाद दिवंगत त्रिमोहन सिंह की पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के थाना चिल्ला अंतर्गत अतरहट गांव निवासी जवान त्रिमोहन सिंह (35) उर्फ शीलू भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में तैनात था। 29 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे आधा दर्जन साथियों के साथ नीलम घाटी में ड्यूटी के दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया।

विज्ञापन

इससे त्रिमोहन नीचे खाई में जा गिरा, जब तक अन्य जवान खाई में पहुंचे...तब तक मौत हो गई थी। वहीं, खबर मिलने के बाद अतरहट गांव में परिजनों के साथ-साथ गांव में मातम छा गया। दिवंगत के बड़े भाई मुन्ना सिंह ने बताया कि एक माह पहले मेरा भाई त्रिमोहन सिंह छुट्टी पर घर आया था।
घटना सुनने के बाद दिवंगत त्रिमोहन सिंह की पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है।  दिवंगत के दो लड़के यशवर्धन सात वर्ष और रियांश चार वर्ष का है। त्रिमोहन सिंह की शादी मध्यप्रदेश के सतना रायपुर में हुई थी। आगे बताया कि कल मेरे भाई का पार्थिव शरीर उत्तराखंड से अतरहट गांव आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद पचनेही गांव निवासी और दिल्ली में तैनात आई जी राजाबाबू सिंह, पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह, बसपा नेता जयराम सिंह ने दुःख जाहिर किया है। बता दें कि इसी परिवार के बीएसएफ में पश्चिम बंगाल में तैनात रहे सुरजीत सिंह की भी मौत पिछले वर्ष बीमारी के चलते हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें