फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समय से सभी विद्यालयों में पुस्तकें उपलब्ध करवाएं बीएसए

विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मनरेगा, जीरो पॉवर्टी अभियान, आवास योजना, पौधरोपण कार्य व सांसद निधि से होने वाले कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने बीएसए को समय से सभी स्कूलों में पुस्तक वितरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने आयुष्मान कार्डों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। सभी बीडीओ से वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधों की जानकारी ली। फैमिली आईडी की संख्या बढ़ाने की बात कही। बीएसए से कहा, जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हैं, उन्हें तात्कालिक रूप से नीलाम करवाकर ध्वस्त करवाया जाए, ताकि बारिश में कहीं हादसे की संभावना न बनें।
कस्तूरबा विद्यालय की सफाई व खाने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अधिक से अधिक फार्म भरवाकर लोगों को लाभ दिया जाए। ओडीओपी में ज्यादा से ज्यादा आवेदन करवाए जाएं। गोवंशों की सेवा सरकार की प्राथमिकता में है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाया जाए। सीडीओ अजय कुमार गौतम, डीडीओ राकेश प्रसाद, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें