फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किसानों ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते किसान।
विज्ञापन
बकेवर। भाजपा किसान मोर्चा ने लखना में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में कई गांवों से पहुंचे किसान ट्रैक्टर और बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा और फावड़ा लेकर चल रहे थे। शनिवार शाम भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, जिला महासचिव रजत तिवारी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा लखना वन रेंज कोठी से शुरू हुई। यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों ने रास्ते में भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारा लगाया। इस दौरान पूर्व विधायक केके राज, कमलेश कठेरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह, ममता कुशवाहा, गोविंद दुबे, इरशाद अली टिंकू, बासु चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें