फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी को पीटने पर बहनोई की हत्या, सालों ने सिर कूंचकर मार डाला, बेंजीडीन टेस्ट के बाद दो साले गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंद के ससुराल वालों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसके साले राजकुमार, मनोज, संदीप व मकान मालिक अजय को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब बेंजीडीन टेस्ट कराया गया, तो राजकुमार और संदीप के हाथ में खून के निशान मिल गए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पत्नी और उसके मायके वालों से झगड़ा करने वाले बहनोई को उसके सालों ने सिर कूंचकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने बेंजीडीन टेस्ट कराया तो हत्यारों की पहचान हो गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी व ईंट बरामद कर दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से औरैया के ग्राम लखना थाना सहार निवासी बाल गोविंद (42) एक साल से सचेंडी के भौंतीखेड़ा गांवस्थित ससुराल के पास ही एक कमरा लेकर पत्नी सपना और तीन बच्चों के साथ रह रहा था।

विज्ञापन

सपना घर के पास स्थित एक अगरबत्ती फैक्टरी में काम करती है। शुक्रवार को डेरापुर में उसके मौसेरे भाई की शादी है। इसके चलते उनके तीनों बच्चे नानी के साथ चले गए। बुधवार रात घर में शराब पीने को लेकर बाल गोविंद और सपना के बीच झगड़ा हुआ। मारपीट के बाद पत्नी पांच सौ मीटर दूर स्थित मायके चली गई। कुछ देर बाद वह भी ससुराल पहुंच गया और फिर मारपीट करने लगा। पत्नी के परिजनों ने बीच बचाव किया तो उनसे भी हाथापाई की।

घर के बाहर चबूतरे के किनारे पड़ा मिला शव
हालांकि, समझौता होने के बाद बाल गोविंद और सपना अपने घर लौट आए। हालांकि फिर से मारपीट हुई तो वह मायके चली गई। इसके बाद सुबह बाल गोविंद का शव घर के बाहर चबूतरे के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पूछताछ में पता चला कि वह शराब का लती था और एक दिन पहले ही उसका ससुराल वालों से विवाद हुआ था। इसी जानकारी के बाद गोविंद के ससुराल वालों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसके साले राजकुमार, मनोज, संदीप व मकान मालिक अजय को हिरासत में ले लिया।

दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया
इसके बाद जब बेंजीडीन टेस्ट कराया गया, तो राजकुमार और संदीप के हाथ में खून के निशान मिल गए। पता चला कि दोनों ने लहूलुहान बहन को देखकर गोविंद से मिलने गए और वहां कुल्हाड़ी व ईंट से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी। फिर हाथ धोकर वापस अपने घर आ गए थे। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टेस्ट में पुष्टि होने के बाद दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की मां ने थाने में किया हंगामा
मृतक की मां मुन्नी देवी थाने में जमकर हंगामा किया। पंचनामा भरने में पुलिस के पसीने छूट गए। उन्होंने किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। करीब एक घंटे हंगामा करने के बाद एसओ दिनेश सिंह बिष्ट ने किसी तरह समझाकर हस्ताक्षर कराए और उसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें