फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Murder: दिनदहाड़े जीजा ने गला काटकर साले को मारा, कहासुनी के बाद वारदात को दिया अंजाम

Sat, 31 Aug 2024 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: रेलवे जंक्शन के बाहर जीजा ने गला काटकर साले की हत्या कर दी है। एक दुकान पर वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में रेलवे जंक्शन के बाहर बनी दुकान पर शनिवार दोपहर दिनदहाड़े युवक ने साले की गला रेतकर हत्या कर दी। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। शनिवार दोपहर रेलवे जंक्शन की एक दुकान पर लगभग साढ़े 11 बजे दो युवक पहुंचे थे।

विज्ञापन

मैग्गी खाने के साथ दोनों लगभग एक घंटे वहां बैठे रहे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। एक युवक ने कमर से चाकू निकाल कर दूसरे युवक पर वार कर दिया। दुकानदार के रोकने पर वह उस पर हमलावर हो गया। युवक ने दूसरे युवक का गला रेतकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा। अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें