फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मजदूरी के विवाद में भाई-बहन पर कार चढ़ाने का आरोप

विज्ञापन
एंबूलेंस से इलाज के लिए जातीं घायल जीतू कुमारी, अभिषेक और रोहिनी अपने परिजनों के साथ। ।  - फोटो : एंबूलेंस से इलाज के लिए जातीं घायल जीतू कुमारी, अभिषेक और रोहिनी अपने परिजनों के साथ। ।
विज्ञापन
जसवंतनगर। मजदूरी के विवाद में भाई-बहन को कार से कुचलने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहजहांपुर निवासी अभिषेक ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह लरखोर के एक युवक के यहां काम करता था। मजदूरी का भुगतान न होने पर उसने काम पर जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

इसी बात पर नाराज होकर विकास बुधवार सुबह अभिषेक के घर पहुंच गया। उसने पहले गाली-गलौज की। फिर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद भी आरोपी नहीं माना। आरोप है कि गुस्से में उसने अपनी कार अभिषेक व उसकी बहन रोहिनी कुमारी पर चढ़ा दी।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी हरवेंद्र कुमार और पायलट संदीप कुमार ने घायलों को तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां जीतू कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें