फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध बेटे को घर में बंद कर भागे माता पिता, पुलिस को मिली सूचना, ताला तोड़ा तो सच आया सामने

Tue, 14 Apr 2020 03:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना संदिग्ध मिलने की सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक माता पिता ने अपने बेटे को कोरोना पॉजिटिव बता कर घर में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। इलाकाई लोगों और पाषर्द ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 
विज्ञापन

2 of 5
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
मौके पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस पहुंची तो घर का ताला तुड़वाया लेकिन घर के अंदर कोई नहीं मिला। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के नारायणपुरी में लोगों ने एक कोरोना संदिग्ध के घर में कैद होने की सूचना पुलिस और पार्षद को दी।
विज्ञापन

3 of 5
पड़ोसियाें से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने जब जांच के लिए बंद घर का ताला तुड़वाया तो अंदर कोई नहीं मिला। इस पर मोहल्ले के लोगों को फटकार लगाकर पुलिस वापस चली गई। इलाके में रहने वाले एक ड्राइवर की पड़ोसी महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने घर आया था। मोहल्ले वालों के मुताबिक ड्राइवर को खांसी-जुकाम था। 

4 of 5
तुड़वाया गया घर का ताला - फोटो : amar ujala
इस पर लोगों ने उसे कोरोना संदिग्ध बता कर परिजनों को जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद भी उन्होंने जांच नहीं कराई। रविवार सुबह करीब 11 बजे परिजन युवक को घर में बंद कर बाहर से ताला लगा कर चले गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने बंद मकान का ताला तुड़वा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद लगी इलाकाई लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
अंदर जाकर देखने पर जब कोई नहीं मिला तो पुलिस ने सूचना देने वालाें को फटकार लगाई। उधर, मोहल्ले वालों के मुताबिक हो सकता है कि चालक अंदर से छत के रास्ते कहीं भाग गया हो। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं मोहल्ले में कोरोना संदिग्ध के आने की सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें