फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल एक महीने में, लखनऊ आधे घंटे में

Wed, 10 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ के बीच जाजमऊ मेें लगने वाले जाम से लोगों को महीने भर और दिक्कत झेलनी पड़ेगी। 15 मार्च से रामादेवी-जाजमऊ फ्लाईओवर चालू हो जाएगा। इसी तरह सीओडी ओवरब्रिज की एक लेन मई और दूसरी लेन नवंबर में पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं कानपुर-लखनऊ के बीच का एक्सप्रेस-वे आठ लेन का होगा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के इरादे से निरीक्षण अभियान शुरू करने वाले डीएम कौशल राज शर्मा ने दूसरे दिन पहले तीनों ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। 


रामादेवी-जाजमऊ फ्लाईओवर
रामादेवी- जाजमऊ फ्लाईओवर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी गैमन इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर टीके चटर्जी और एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि पुल का निर्माण दस मार्च तक पूरा हो जाएगा। वाहनों का आवागमन 15 मार्च से शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान पुल पर रैंप बनाने का काम चालू रहेगा।
विज्ञापन


सीओडी ओवर ब्रिज
सीओडी ओवरब्रिज में आ रही पिलर की दिक्कत को दूर करते हुए एक लेन मई और दूसरी उसके बाद शुरू करने का निर्देश डीएम ने दिया। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एसपी श्रीवास्तव और निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार से कहा कि समय से काम पूरा होने में यदि देरी होती है तो वे उन्हें तत्काल फोन कर जानकारी दें।

सीओडी ओवर ब्रिज
सीओडी ओवरब्रिज में आ रही पिलर की दिक्कत को दूर करते हुए एक लेन मई और दूसरी उसके बाद शुरू करने का निर्देश डीएम ने दिया। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एसपी श्रीवास्तव और निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार से कहा कि समय से काम पूरा होने में यदि देरी होती है तो वे उन्हें तत्काल फोन कर जानकारी दें। ं
जिलाधिकारी अपनी टीम के साथ गोविंदपुरी ओवरब्रिज का निर्माण देखने पहुंचे तो निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे यहां मार्च तक पिलर पर गार्डर डालेगा।

अगस्त तक ओवरब्रिज का काम पूरा हो सकता है। डीएम ने ओवरब्रिज के बगल में सर्विस लेन भी ठीक करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सिटी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसीएम भानु प्रताप, जोनल अधिकारी नगर निगम मुनीश कुमार, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें