यूपी के कानपुर देहात में दहेज लालचियों को एक दुल्हन ने अच्छा सबक सिखाया। अब दुल्हन के इस फैसले की तारीफें पूरा गांव कर रहा है।
कानपुर देहात के पुखरायां जिले में सोमवार को आई एक बारात में दहेज में बाइक न देने को लेकर विवाद हो गया। यहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दहेज को लेकर पिता के साथ मारपीट होता देख लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। लड़की ने वर पक्ष से कहा कि- 'बारात वापस लेकर जाओ। जो मेरे माता-पिता की इज्जत नहीं कर सकते, मैं उनके साथ अपना जीवन नहीं बिताना चाहती।' लड़की के इनकार के बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।