कानपुर के रेल बाजार थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी कर्नल सूर्य प्रताप उर्फ मनोज सेंगर तीन वर्ष पूर्व यहां डेरा जमाए था। उसने खुुद को कर्नल बताकर ही अच्छे घराने से शादी कर ली थी। पत्नी के हठ के चलते वह उसे छावनी क्षेत्र में घुमाने ले गया तो शक होने पर सेना की पुलिस ने उसे दबोच लिया।
उसे फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया था। जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्र के गांव वर्राकुलासर निवासी सूर्य प्रताप उर्फ मनोज सेंगर तीन वर्ष पूर्व कर्नल बनकर जनपद में आया था। उसने शहर की आवास विकास कालोनी में मकान किराए पर ले रखा था।