फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट वृक्ष से मांगी पति की लंबी उम्र

विज्ञापन
बरगद पेड़ की परिक्रमा करतीं सुहागिनें। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की और 108 फेरे लगाए। सावित्री व्रत रखा। लॉकडाउन की प्रतिबंधों से वट वृक्षों में महिलाओं को जमघट नहीं लग सका। पुलिस ने भी नजर रखी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमावस्या की तैयारियां सुहागिनों ने सुबह से ही की थीं। शहर के कई स्थानों पर बरगद के पेड़ तले महिलाओं ने पूजन किया। फल-फूल व मीठे पकवान आदि चढ़ाए। अधिकांश महिलाओं ने घर पर ही पूजा-अर्चना की। पंडित अशोक अवस्थी का कहना है कि वट वृक्ष के पूजन से सुहाग अमर रहता है। पतियों की आयु बढ़ती है। वट वृक्ष के पूजन से सावित्री ने अपनी भक्ति के बल पर अपने मृत पति को जीवित कराने में सफलता प्राप्त की थी।
तिंदवारी में वट वृक्षों पर लॉकडाउन के चलते महिलाओं का जमघट नहीं हो पाया। एक-दो की संख्या में ही महिलाओं ने आकर वट वृक्ष की पूजा की और कथा सुनी। महिलाओं ने घर में व्रत तोड़ा। क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में वट वृक्ष की पूजा हुई।
विज्ञापन

अतर्रा में ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर वट वृक्ष की पूजा की गई। महिलाओं ने व्रत रखा। कोरोना से बचाव के लिए भी कुछ महिलाओं ने घर पर ही वट सावित्री की पूजा की। सुनीता सिंह, आशा शुक्ला, नीतू द्विवेदी, प्रभा चौरिहा, रमा गुप्ता आदि ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों पर ही पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें